जेल में बंद आतंकी गुरदीप खहरा की हालत खराब, अस्पताल में करवाया दाखिल
फताहपुर जेल में बंद कुख्यात आतंकी गुरदीप सिंह खहरा की शुक्रवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई।
जासं, अमृतसर : फताहपुर जेल में बंद कुख्यात आतंकी गुरदीप सिंह खहरा की शुक्रवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। गुरदीप सिंह खहरा अमृतसर के जंडियाला गुरु का रहने वाला है। पता चला है वह दिल से संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भारी सुरक्षा के बीच दाखिल करवाया गया है। गुरदीप के खिलाफ कर्नाटक में हत्या, टाडा, हत्या का प्रयास और षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। कर्नाटक कोर्ट ने आतंकी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। खहरा छह दिसंबर 1990 से जेल में है। कुछ समय पहले सरकार ने उसे फताहपुर जेल में शिफ्ट कर दिया था। बारहवीं की छात्रा का अपहरण, केस दर्ज
गांव माड़ीमेघा निवासी पवन कुमार नामक युवक ने अपने दोस्त लवप्रीत सिंह से मिलकर बारहवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया। एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को आरोपित पवन कुमार ने अपने दोस्त लवप्रीत सिंह के साथ छात्रा को घर से अगवा किया। लड़की के पिता के बयानों पर थाना खालड़ा में केस दर्ज कर लिया गया है। पिस्तौल सहित युवक काबू
थाना इस्लामाबाद पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को वीरवार की रात गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपित की पहचान गुरु नानकपुरा निवासी सन्नी के रूप में बताई है। दो चचेरे भाइयों को किया घायल
कस्बा फतेहाबाद के चंडीगढ़ मोहल्ला निवासी लवप्रीत सिंह और उसके चचेरे भाई चरणजीत सिंह को कुछ लोगों ने हमला करके घायल कर दिया। दोनों को अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। सब-इंस्पेक्टर अमरीक सिंह ने बताया कि आरोपित सुक्खा सिंह और उसकी पत्नी कश्मीर कौर व लड़के लाली सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।