कर्मचारियों व पेंशनरों को उमंग एप के बारे दी जानकारी
निधि आपके निकट कार्यक्रम कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा करवाया गया। इसमें कर्मचारियों व पेंशनरों ने शिरकत की।
संवाद सहयोगी, अमृतसर
'निधि आपके निकट' कार्यक्रम कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा करवाया गया। इसमें कर्मचारियों व पेंशनरों ने शिरकत की। कार्यक्रम में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा हाल ही में की गई नई योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं का निवारण किया गया।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त निशांत यादव ने बताया कि निधि आपके निकट कार्यक्रम सिर्फ शिकायत निवारण केंद्रित ²ष्टिकोण के स्थान पर एक व्यापक और भागीदारी पूर्ण ²ष्टिकोण पेश करता है। इस कार्यक्रम में निशांत यादव ने भविष्य निधि शेष पता करने की विधि कर्मचारियों को बताई। कर्मचारी उमंग एप के अलावा एसएमएस द्वारा भी अपना भविष्य निधि राशि के बारे जानकारी हासिल कर सकते है। इसके लिए उन्हें ईपीएफओएचओ यूएएन लिख कर 7738299899 पर भेजना होगा।
उन्होंने बताया कि सदस्यों के लिए यूनिफाइड पोर्टल तथा उमंग एप में आन लाइन क्लेम का लिक है जोकि आन लाइन दावों को फाइल करने के लिए है। इसके लिए पीएफ सदस्य जिनके पीएफ खाते, आधार से जुड़े हुए है वो यूनिफाइड पोर्टल या उमंग एप से अपने आधार का सत्यापन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।