Move to Jagran APP

दो विवाहिताओं को घर से निकाला, चार पर केस

महिला थाने की पुलिस ने दो विवाहिताओं को घर से निकालने के आरोप में दो परिवारों के चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 12:24 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 12:24 AM (IST)
दो विवाहिताओं को घर से निकाला, चार पर केस
दो विवाहिताओं को घर से निकाला, चार पर केस

जागरण संवाददाता, अमृतसर : महिला थाने की पुलिस ने दो विवाहिताओं को घर से निकालने के आरोप में दो परिवारों के चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज किया है।

prime article banner

पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि ससुराल परिवार ने दहेज के लिए उन्हें घर से निकाल दिया है। हिना शर्मा के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने कटरा कर्म सिंह निवासी विशाल शर्मा (पति), ससुर सत्यापाल शर्मा और सास संतोष शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उनकी शादी विशाल शर्मा के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद उक्त आरोपितों ने कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अन्य मामले में मोहनी के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने गोबिदपुर निवासी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद पति प्रदीप ने उसे मारपीट घर से निकाल दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.