¨हदू संघर्ष सेना ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
¨हदू संघर्ष सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार पोपा की अध्यक्षता में हाल गेट में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 01:09 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 01:09 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर: ¨हदू संघर्ष सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार पोपा की अध्यक्षता में हाल गेट में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। पोपा ने कहा कि पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक इरादों को लेकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में लगा हुआ है। केंद्र सरकार को आंतकवाद को समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। शहीद हुए जवानों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भुलाएगा। शहीद के परिवारों को पांच-पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। इस अवसर पर पंडित संदीप त्रिवेदी, सलिल बिल्ला, विवेक शर्मा, विशाल शर्मा, दिपांशु सभ्रवाल, सूरज आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें