स्वास्थ्य कर्मियों ने मंत्री को गिनाई मांगें, सौंपा ज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से कहा कि मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग से खत्म की गई असामियों को पुन बहाल किया जाए। सभी वर्गों की वरीयता सूची एक की जाए। सभी ही वर्गो में जल्द पदोन्नति की व्यवस्था की जाए।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: हेल्थ इंप्लाइज एसोसिएशन पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शमशेर सिंह कोहरी की अगुआई में स्वास्थ्य मंत्री ओमप्रकाश सोनी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से कहा कि मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग से खत्म की गई असामियों को पुन: बहाल किया जाए। सभी वर्गों की वरीयता सूची एक की जाए। सभी ही वर्गो में जल्द पदोन्नति की व्यवस्था की जाए। नए भर्ती हुए कर्मचारियों का वेतन पुरानी व्यवस्था के अनुसार किया जाए। कोरोना महामारी से जूझने वाले कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस मिलना चाहिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही चंडीगढ़ में बैठक कर इन मांगों पर विचार करेंगे।
इस अवसर पर बाबा मलकीत सिंह भट्टी, गुरदेव सिंह ढिल्लों, अशोक शर्मा, हरविदर सिंह बल्ल, हरकमल सिंह सैनी, शुभ कुमार, सुखदेव सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह झंडेर, हरदीप सिंह उपस्थित थे।