मानवता के कल्याण के लिए करवाया हवन
समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हमें नौजवान पीढ़ी को गीता के संदेश से जोड़ना चाहिए।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हमें नौजवान पीढ़ी को गीता के संदेश से जोड़ना चाहिए। गीता के संदेश से जुड़कर युवा पीढ़ी के भीतर नारी सम्मान, देश भक्ति व समाज के प्रति दायित्व का ज्ञान पैदा होगा। इससे स्वच्छ समाज की स्थापना होगी। उक्त बात रविवार को गीता जयंती महोत्सव पर श्री गीता सेवा समिति की ओर से गीता भवन न्यू महिद्रा कॉलोनी में करवाए गए समारोह में प्रधान राजिंदर कुमार शर्मा ने की।
समारोह से पहले पुजारियों ने नवग्रह पूजन किया गया। इसके बाद गीता के 12वें व 15वें अध्याय श्लोकों के साथ गीता प्रेमियों ने हवन कुंड में आहूतियां डाली। पवन साबू अमरनाथ लंगर वाले तथा काशी राम द्वारा गीता ज्ञान भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
इस मौके पर करवाई भाषण प्रतियोगिता में न्यू अशोक वाटिका पब्लिक स्कूल, श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, सरकारी सीसे स्कूल महांन सिंह गेट, अनुपम मोनटेंसरी स्कूल व अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी इंटरनेशनल स्कूल के सरगम ने प्रथम, नाम्या ने द्वितीय व श्री राम आश्रम स्कूल के दिवांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर ग्रुप में हरसिफत कौर प्रथम, जयसिका द्वितीय व गुनीन महाजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पोजीशन हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। जज की भूमिका डॉ. अनुराधा शर्मा व रमनप्रीत ने निभाई। संपूर्ण मानव के लिए गीता कल्याणकारी : प्रो. राजेश शर्मा
समिति के महासचिव प्रो. राजेश शर्मा ने बताया कि संपूर्ण मानव के लिए गीता कल्याणकारी है। गीता में 18 अध्याय व 700 श्लोक हैं। सभी श्लोक सिद्धमंत्र है। गीता हमें कर्तव्य मार्ग पर चलने व अधर्म से बचने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी को समिति ने सम्मानित किया। इस मौके पर राज कुमार, सुमन शर्मा, प्रवीन खन्ना, काशी राम, सुमेश महाजन, रेणू महाजन, विजय महाजन, सीता राम, विश्वामित्र, बीडी गुप्ता, संजीव जोशी, मदन लाल, देवराज, केसर सिंह, बलदेव राज, उषा दत्ता, कुलदीप, सुनीता बहल, सुधा, अश्वनी महाजन, रमेश शर्मा, संजय आहूजा, सुरिदर आहूजा, सुनीता शर्मा, योगेश शर्मा, दलीप सिंह आदि मौजूद थे।