हरप्रीत कोहाली बने जिला कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान
कानूनगो निर्मल सिंह कोहाली को कानूनगो एसोसिएशन का जिला प्रधान
जागरण संवाददाता, अमृतसर: द रेवेन्यू कानूनगो के जिला स्तरीय वार्षिक चुनाव प्रदेश कानूगो एसोसिएशन के पूर्व प्रधान निर्मलजीत सिंह बाजवा की देख-रेख में हुए। कानूनगो निर्मल सिंह कोहाली को कानूनगो एसोसिएशन का जिला प्रधान और मनिदर सिंह कतके को महासचिव नियुक्त किया।
इसके साथ ही राजेश कुमार बिट्टू को सीनियर उपप्रधान, कारज सिंह को पंजाब की कार्यकारिणी का सदस्य, संजीव देवगन को वित्त सचिव तथा कानूगो थम्मन सिंह, लखविदर सिंह जब्बोवाल, मनजिद्र सिंह इसापुर, रंजीत सिंह, गुरजसपाल सिंह तथा भूपिदर सिंह को उपप्रधान और तरसेम सिंह को सहायक महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कानूगो एसोसिएशन के पूर्व सदस्य व सेवानिवृत विपन कुमार, राकेश कालिया, जतंदर कुमार, जोगिदर सिंह, नविदर सिंह तथा चरणजीत कुमार भी उपस्थित थे।