गुरवेल सिंह तहसील अध्यक्ष नियुक्त
पंजाब नंबरदार यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष सूरता सिंह डलीरी की अगुआई में हुई। इसमें नंबरदारों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नंबरदारी पिता पुरखी होनी चाहिए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:32 AM (IST)
संवाद सूत्र, तरनतारन : पंजाब नंबरदार यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष सूरता सिंह डलीरी की अगुआई में हुई। इसमें नंबरदारों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नंबरदारी पिता पुरखी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने माण भत्ता 5 हजार रुपये करने, टोल प्लाजा पर छूट देने, बस सफर फ्री करने की मांग रखी। यहां गुरवेल सिंह को नंबरदार यूनियन का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यहां महिदर सिंह शेरों, कश्मीर सिंह जीओबाला, जसबीर सिंह फतेहचक्क, जरनैल सिंह झब्बाल, मनजीत सिंह, लखबीर सिंह बाठ, दलबीर सिंह, हरभजन सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें