बादल परिवार से गुरुद्वारा साहिबानों को करवाएंगे मुक्त : ब्रह्मपुरा
शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के अध्यक्ष व सांसद मेंबर जत्थेदार रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने हलका खेमकरण के कस्बा अमरकोट में कहा कि सुखबीर सिंह बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया के बुरे कार्यो से अकाली दल पूरा बर्बाद हो रहा है। अब आने वाले समय में बादल परिवार से गुरुद्वारा साहिबानों को मुक्त करवाया जाएगा।
राजेश शर्मा, खालड़ा : शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के अध्यक्ष व सांसद मेंबर जत्थेदार रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने हलका खेमकरण के कस्बा अमरकोट में कहा कि सुखबीर सिंह बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया के बुरे कार्यो से अकाली दल पूरा बर्बाद हो रहा है। अब आने वाले समय में बादल परिवार से गुरुद्वारा साहिबानों को मुक्त करवाया जाएगा।
पहले कांग्रेसी और फिर अकाली बने दलजीत सिंह गिल को अकाली दल (टकसाली) में शामिल करने के मौके पर उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब की मान मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। इसके कारण विस चुनाव में शिअद को हार मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद सिंह पर आरोप लगाते कहा कि बहिबल कलां व बरगाड़ी कांड की घटना में बादल परिवार को जानबूझ कर बचाया जा रहा है। जत्थेदार रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने दलजीत सिंह गिल को पार्टी में शामिल करते बधाई दी। गिल को उन्होंने खेमकरण हलके का इंचार्ज लगाते सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. रतन सिंह अजनाला, पूर्व विधायक मनमोहन सिंह सठियाला, अमरपाल सिंह बोनी, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा भी मौजूद थे।