जीएसटी आर-3 बी की रिटर्न 22 तक भरें
अमृतसर हर महीने अदा होने वाली रिटर्न जीएसटी आर-3बी के लिए सरकार ने 22 फरवरी तक तारीख बढ़ा दी है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
हर महीने अदा होने वाली रिटर्न जीएसटी आर-3बी के लिए सरकार ने 22 फरवरी तक तारीख बढ़ा दी है। यह रिटर्न जनवरी महीने की थी। जो 20 फरवरी तक अदा की जानी थी। मगर सरवर डाउन रहने के कारण केन्द्र सरकार ने इसकी तारीख बढाने का फैसला किया है। अब जनवरी महीने की रिर्टन 22 फरवरी तक अदा की जा सकती है। जीएसटी प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट नवीन सहगल ने बताया कि पहले यह रिर्टन 20 तक जानी थी। मगर 19 फरवरी को ही सर्वर बहुत ज्यादा डाउन था। जोकि 20 फरवरी को चला ही नहीं है। इसका कारण बहुत अधिक लोड भी हो सकता है। इसलिए सरकार ने इसका समय बढ़ाया है। मगर सरकार को चाहिए कि अपने सरवर को अपडेट किया जाएगा। क्योंकि यह समस्या हर महीने ही फेस करने को मिल रही है। हर बार सरकार का सर्वर बंद हो जाता है। जिसके बाद मजबूरन सरकार को जीएसटी की अदायगी के लिए तारीख बढ़ानी पड़ती है।