घर से सोने के गहने व नकदी चोरी
बाबा सावन सिंह नगर में चोरों ने एक घर से नकदी व सोने के गहने चोरी कर लिए।
संवाद सूत्र, ब्यास :बाबा सावन सिंह नगर में चोरों ने एक घर से नकदी व सोने के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित पलविदर सिंह निवासी सावन सिंह नगर ने पुलिस थाना ब्यास को बताया कि 16 अप्रैल को सुबह उसके घर से सोने की दो अंगूठी, कुछ चांदी के गहने और करीब बीस हजार रुपये चोरी हो गए। थाना ब्यास के एएसआइ बलकार सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गहने हड़पने के आरोप में स्वर्णकार के खिलाफ केस दर्ज
इधर, निवासी जसप्रीत सिंह ने पूहला रोड निवासी राजबीर सिंह नामक स्वर्णकार के खिलाफ सोने के जेवरात हड़पने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। हलांकि आरोपित की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
थाना भिखीविंड की पुलिस को दी शिकायत में जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन बलराज कौर दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। 23 फरवरी को उसने ढाई तोले सोने का कड़ा, डाइमंड वाली अंगूठी और चार अन्य अंगूठियों को स्वर्णकार राजबीर सिंह के पास गिरवी रखी थी। इस दौरान स्वर्णकार राजबीर सिंह ने बलराज कौर को 10 हजार रुपये देकर घर भेज दिया। जसप्रीत सिंह ने बताया कि मेंटल अस्पताल अमृतसर से उसकी बहन का इलाज चलता है। जिसका फायदा उठाते हुए स्वर्णकार राजबीर सिंह ने उक्त जेवरात वापस लौटाने की बजाय यह कह दिया कि बलराज कौर केवल सोने की अंगूठी ही बेचकर गई है। एएसआइ जस्सा सिंह ने बताया कि जसप्रीत सिंह की शिकायत पर जांच करके स्वर्णकार राजबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।