गीजर के शार्ट सर्किट से घर में लगी आग
छेहरटा चौक स्थित एक घर में गीजर के शार्ट सर्किट से शुक्रवार को एकाएक आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
जागरण संवाददाता, छेहरटा. अमृतसर: छेहरटा चौक स्थित एक घर में गीजर के शार्ट सर्किट से शुक्रवार को एकाएक आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अवतार सिंह सोढी ने बताया कि उनका ग्राउंड फ्लोर पर सोढी कंप्यूटर सेंटर नाम से कारोबार है। दुकान के ऊपर ही उनकी रिहायश है। शुक्रवार को परिवार के सदस्यों पानी गर्म करने के लिए गीजर आन किया। तभी गीजर से शार्ट सर्किट होने लगा। जब तक वह बिजली के स्विच बंद कर पाते, तब तक आग चारों तरफ भड़क चुकी थी। उन्होंने शोर मचाकर परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित घर से नीचे उतारा। इतने में आसपास के लोग उनके घर आग आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पावरकाम को छेहरटा क्षेत्र की पावर सप्लाई काटने के लिए काल भी की। इतने में दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू पान के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। छेहरटा थाना प्रभारी राजविदर कौर ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। बटाला रोड पर वीआर ट्रेडर्स में भी लगी आग
बटाला रोड पर भारत वूलन मिल के निकट वीआर ट्रेडर्स में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वीआर ट्रेडर्स के प्रबंधक रिशब कंधारी पुत्र मनोज ने बताया कि उनका टेक्सटाइल का काम है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनको फोन आया कि उनकी फैक्टरी में आग लगी है। वह मौके पर गए। लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। फायर ब्रिगेड ढाब बस्ती राम व नगर निगम की गाड़ियों ने जद्दोजहद करके आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया है। उनका सारा सामान जलकर राख हो गया।