पंजाब में गैंगस्टरो और माफिया का बोलबाला : महाजन
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रमेश पप्पू की अध्यक्षता में विधानसभा हलका पश्चिमी के इलाका में स्थित गुरु नानक पुरा इलाके में पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रमेश पप्पू की अध्यक्षता में विधानसभा हलका पश्चिमी के इलाका में स्थित गुरु नानक पुरा इलाके में पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पंजाब में बिगड़ रही ला एंड आर्डर की व्यवस्था को ठीक करने की मांग की गई। इस प्रदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिला प्रधान सुरेश महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के शासनकाल में पंजाब में हर तरफ गैंगस्टरों और माफिया का बोलबाला है, कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है, कोई भी जब चाहे पुलिस के गिरेबान को हाथ डाल देता है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा है, सरकारी कर्मचारी तथा बेरोजगार सड़को पर लाठिया खा रहे हैं। आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर हर समय आतंकित रहता है। जो मुख्यमंत्री अपने विधायक की रक्षा नहीं कर सकता, वो प्रदेश की जनता की रक्षा क्या करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है, क्योंकि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की जनविरोधी नीतियों तथा घटिया राजनीति से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इस दौरान ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा पार्षद अरविद शर्मा, दविदर पहलवान, भाजपा देहाती महामंत्री सुशील देवगन, रमन छेहरटा, रमेश कुमार, दलबीर हीरा, शाम भगत, युद्धवीर सैनी, साजन कुमार, गौरव गिल, गुरनाम चीमा आदि उपस्थित थे।