जेल से मिले चार मोबाइल बरामद
फताहपुर जेल में बंद कैदियों द्वारा फेंके गए चार मोबाइल सुरक्षा कर्मियों ने बरामद किए हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 05:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : फताहपुर जेल में बंद कैदियों द्वारा फेंके गए चार मोबाइल सुरक्षा कर्मियों ने बरामद किए हैं। आरोपितों को जेल गार्द की रेड का पता चल गया था। फिलहाल इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने अज्ञात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जेल से मिले चारों मोबाइल को पंजाब पुलिस की साइबर शाखा ने अपने कब्जे में ले लिया है। एएसआइ अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें