दशकों से फोकल प्वाइंट में सीवरेज जाम की समस्या बनी आम
विधानसभा हलका पूर्वी कि वार्ड 32 में आते इलाका फोकल प्वाइंट पिछले कई दशकों से सीवरेज की समस्या से जूझ रहा है।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : विधानसभा हलका पूर्वी कि वार्ड 32 में आते इलाका फोकल प्वाइंट पिछले कई दशकों से सीवरेज की समस्या से जूझ रहा है। आए दिन क्षेत्र में सीवरेज का पानी जमा ही रहता है। जिसके कारण उस में मच्छरों की तादाद बहुत ज्यादा हो चुकी है। कई बार नगर निगम प्रशासन व वार्ड पार्षद को अवगत करवाने पर भी समस्या का समाधान तो किया जाता है, लेकिन यह खानापूर्ति ही होता है। दैनिक जागरण ने जब इलाके का दौरा किया, तो लोगों से समस्या के बारे में जानकारी हासिल की।
---कोट्स--
गुरु मित्र पाल ने बताया कि लंबे समय से इलाका फोकल प्वाइंट के लोग सीवरेज की समस्या को झेल रहे हैं। इस समस्या के बारे में कई बार खबरें प्रकाशित हुई वही कई बार निगम की ओर से भी यहां कार्य किया, लेकिन वह एक खानापूर्ति के अधीन ही होता है। क्षेत्र के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। ---कोट्स--
शुभम शर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में लाइट तक भी नहीं है। वहीं हल्की सी बारिश के द्वारा पता चल जाता है कि इस इलाके के लोग कैसा जीवन व्यतीत करते होंगे। सीवरेज का पानी सड़कों पर जमा रहता है। रात के समय में कई वाहन इन गड्ढों में गिरने से हादसों का कारण बनते हैं। लोगों की इस गंभीर समस्या का समाधान आज तक जिला प्रशासन नहीं कर पाया है। ---कोट्स--
सरबजीत सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा टैक्स सरकार को दिए दिए जाने के बावजूद भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। दशकों से सीवरेज ब्लाक झेल रहे लोगों के घरों में पीने वाला पानी भी मिक्स होकर आने लगा है। यहां के लोग बीमारियों में जकड़े जा चुके हैं। लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया है।
करवाया जा रहा समस्या का हल : पार्षद राजेश मदान
वार्ड पार्षद राजेश मदान ने कहा कि फोकल प्वाइंट में सीवरेज की समस्या का समाधान करवाया जा रहा है। फोकल प्वाइंट क्षेत्र में बहुत गहरी-गहरी कई होदियां बनी हुई है। जिनको तकरीबन रोजाना ही साफ करवाया जाता है। इसमें बजरी, रेत, गार, कूड़ा भरा रहने के कारण यहां पर सीवरेज की ब्लॉकेज रहती है। पिछले महीने ही सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन के द्वारा भी यहां पर दौरा कर इस क्षेत्र की सफाई करवाई गई थी। बहुत जल्द इस इलाके की ब्लॉकेज को पूरी तरह से हल कर दिया जाएगा।