जमीन के विवाद में चलाई गोलियां
घरिडा थाना के अधीन पड़ते मंडियाला गांव में कुछ लोगों ने जमीन विवाद के चलते करणबीर सिंह के घर के बाहर गोलियां चला दी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : घरिडा थाना के अधीन पड़ते मंडियाला गांव में कुछ लोगों ने जमीन विवाद के चलते करणबीर सिंह के घर के बाहर गोलियां चला दी। पीड़ित परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अमदीप सिंह ने बताया कि गांव में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता वेद प्रकाश बबलू ने आरोप लगाया कि पुलिस को गोलियां चलाने वालों की पहचान बताई गई है। लेकिन पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
करणबीर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा है। उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कोर्ट में केस भी किया है। इसी कारण वह उनसे रंजिश रखते हैं। बीती रात कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्होंने अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की किसी तरह जान बचाई। इसके बाद आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए।