Move to Jagran APP

आशिक के साथ पति की हत्या करने वाली महिला पर केस दर्ज

। कंबो थानांतर्गत पड़ते जेठूवाल गांव के कुश्ती खिलाड़ी हीरा सिंह की कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:10 AM (IST)
आशिक के साथ पति की हत्या करने 
वाली महिला पर केस दर्ज
आशिक के साथ पति की हत्या करने वाली महिला पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, अजनाला/ अमृतसर

loksabha election banner

कंबो थानांतर्गत पड़ते जेठूवाल गांव के कुश्ती खिलाड़ी हीरा सिंह की कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित महिला ने 23 मई को शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या और शव खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

जेठूवाल गांव निवासी सुखवंत सिंह के बयान पर कंबो पुलिस ने उसकी बहू और आशिक चरणजीत सिंह को नामजद कर लिया है। सुखवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हीरा सिंह गांव के मैदान में कुश्ती का अच्छा खिलाड़ी था। 12 साल पहले उन्होंने बेटे की शादी गुरदासपुर के गडिया गांव निवासी अमनदीप कौर से शादी हुई थी। इस बीच गांव का ही चरणजीत सिंह दुबई से लौट आया। हीरा सिंह की 10 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। चरणजीत ने उनके घर आना जाना शुरू कर दिया। वह परिवार को झांसा देने लगा कि वह हीरा सिंह और उसके सारे परिवार को अपने साथ विदेश ले जाएगा। सुखवंत सिंह ने बताया कि इस बीच उनकी बहू और चरणजीत सिंह के अवैध संबंध स्थापित हो गए। बेटे ने कई बार दोनों को समझाया था। लेकिन नहीं मानने पर परिवार में झगड़ा रहने लगा। 22 मई की रात चरणजीत सिंह उनके घर आया था। देर रात तक उनके घर की ऊपरी मंजिल पर रहा। सुखवंत सिंह ने बताया कि 23 मई की सुबह उन्होंने देखा कि उनके बेटे हीरा सिंह की मौत हो चुकी थी। परिवार ने आशंका जताई थी कि हीरा सिंह को जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। आरोपित बहू ने अपने सगे संबंधियों के साथ पुलिस को शिकायत दिए बगैर पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.