दमदमी टकसाल के मुखी को फेसबुक पर अपशब्द कहे, केस
। दमदमी टकसाल के मुखी हरनाम सिंह खालसा को फेसबुक पर अपशब्द कहने के आरोप में थाना मेहता पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, अजनाला
दमदमी टकसाल के मुखी हरनाम सिंह खालसा को फेसबुक पर अपशब्द कहने के आरोप में थाना मेहता पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरुद्वारा गुरदर्शन प्रकाश मेहता के बाबा सुखबीर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने फेसबुक पर कमेंट कर दमदमी टकसाल के मुखी के विरुद्ध अपशब्द कहे गए हैं जिससे डेरे के सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। थाना मेहता प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति ने फेसबुक पर जाली आइडी बना कर यह सब कुछ किया। साइबर सेल व क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपित का पता लगाया जा रहा है।