जेल में नहाने को लेकर विवाद, कैदी भिड़े
फताहपुर जेल में नहाने को लेकर हुए विवाद में बीती रात कैदी आपस में भिड़ गए।
जागरण संवाददाता अमृतसर: फताहपुर जेल में नहाने को लेकर हुए विवाद में बीती रात कैदी आपस में भिड़ गए। घायल हालत में गुरप्रकाश नाम के कैदी को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट दविदर सिंह के बयान पर इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने गोइंदवाल निवासी मनजिदर सिंह उर्फ मन्नी और वरिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जेल प्रशासन के मुताबिक उक्त तीनों आरोपित बैरक नंबर सात में रहते हैं। बीती रात नहाने को लेकर दोनों कैदियों का गुरप्रकाश सिंह के साथ विवाद हो गया था। गुरप्रकाश पहले नहाने के लिए चला गया, जबकि दोनों कैदी पहले जाना चाहते है। जैसे ही गुरप्रकाश नहाकर लौटा तो आरोपितों ने उसे पीटकर जख्मी कर दिया। मौके पर पर मौजूद अन्य कैदियों और जेल गार्द ने झगड़ा छुड़वाया।
जेल से मिले दो मोबाइल
फताहपुर जेल में सर्च अभियान के दौरान वीरवार रात दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने जेल प्रबंधन की शिकायत पर टाहली वाला चौक स्थित गुरु नानकपुरा निवासी परमप्रीत सिंह के खिलाप केस दर्ज कर लिया है।