Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व पर दिए दो तोहफे: संजीव कुमार

भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों को रद करने की घोषणा करके देश के किसानों को तोहफा दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 06:52 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व पर दिए दो तोहफे: संजीव कुमार
प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व पर दिए दो तोहफे: संजीव कुमार

जागरण संवाददाता, अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के जिला प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीनों कानूनों को रद करने की घोषणा करके देश के किसानों को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए तीनों कानूनों में किसानों का फायदा था, लेकिन किसानों को वह फायदे नजर नहीं आए, जिस कारण वह संघर्ष करते रहे और अब नतीजतन यह कानून रद करने की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। इसके अलावा करतारपुर कारिडोर खोलने का भी केंद्र सरकार का सराहनीय फैसला है। संगत अब पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए जाने लगी है। इस तरह केंद्र सरकार ने प्रकाश पर्व पर संगत को दो तोहफे दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिला था। उन्होंने उनके समक्ष करतारपुर कारिडोर खुलवाने की मांग की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.