वर्चुअल रैली से जुड़े शहर के भाजपा नेता
भाजपा के केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की वर्चुअल रैली में शहर के भाजपा नेता जुड़े।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: भाजपा के केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की वर्चुअल रैली में भाजपा जिला शहरी प्रधान सुरेश महाजन के नेतृत्व में महासचिव सुखमिदर पिटू तथा राजेश कंधारी, उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, अनमोल पाठक, सतपाल डोगरा और विपुल तलवाड़ शामिल हुए। यह सभी नेता भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में रैली से जुड़े।
उधर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष भी वर्करों सहित रैली से जुड़े भाजपा की जनसंवाद वर्चुअल रैली से जिला भाजयुमो अध्यक्ष गौतम अरोड़ा भी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े। सभी युवाओं ने केंद्रीय मंत्री तोमर द्वारा का भाषण ध्यान से सुना। इस मौके पर अंकुश मेहरा, जसविदर सिंह चौहान, ऋषि होंडा, गौरव भाटिया, अतुल मेहरा, गौरव मेहरा, शेर सिंह सोढ़ी, रिषभ शर्मा आदि मौजूद थे।