भक्तजनों ने मां लक्ष्मी के दरबार में नतमस्तक होकर की दीपमाला
दीपावली पर भक्तजनों ने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करके परिवार की सुख शांति के लिए अराधना की। घरों में जहां दीप प्रज्वलित किए वहीं मंदिरों में जाकर देवी देवताओं के चरणों में दीप जलाकर पूजा अर्चना की।
संवाद सहयोगी, अमृतसर: दीपावली पर भक्तजनों ने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करके परिवार की सुख शांति के लिए अराधना की। घरों में जहां दीप प्रज्वलित किए वहीं मंदिरों में जाकर देवी देवताओं के चरणों में दीप जलाकर पूजा अर्चना की।
श्री दुग्र्याणा तीर्थ में भक्तजनों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में नतमस्तक होकर दीप जलाए। मंदिर के मुख्य पुजारी बाल कृष्ण व अन्य पुजारियों द्वारा मां लक्ष्मी का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करके आरती की गई। तीर्थ परिसर को रंग बिरंगी लाइटों के साथ सजाया गया तथा आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर प्रधान रमेश शर्मा, महासचिव अरुण खन्ना, प्रबंधक राज वधवा आदि मौजूद थे।
शिवाला बाग भाईया में पंडित कन्हैया लाल द्वारा मां लक्ष्मी का पूजन किया गया। इस अवसर पर हेमराज हांडा, संजय अरोड़ा, जगदीश शर्मा, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद थे। श्री राम बाला जी धाम घन्नुपुर में अश्नील महाराज, श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर में माता आरती देवा, पंडित सुमित शास्त्री, पंडित नानक चंद माता पिता वृद्ध आश्रम में आरती देवा, सिद्धपीठ माता लाल देवी भवन में महंत देवीदास, प्रधान विजय शर्मा, यशीराजा जोशी, कमलेश टीटू, माता वैष्णा दरबा सुंदर नगर में माता शारदा देवा, माता काली मंदिर गुफा वाला बजार भीड़ा मे महंत मनोज महाराज, मां बगलामुखी मंदिर झब्बाल रोड में महंत दुर्गा दास, गद्दी श्री बावा लाल दयाल कर्मो डियोढ़ी के महंत अनंतदास, उदासीन आश्रम अखाड़ा छत्ते वाला में महंत गोपाल दास, उदासीन आश्रम अखाड़ी घी मंडी के महंत गुरचरण दास, श्री शंकराचार्य मंदिर जगदंबे कालोनी व अन्य मंदिरों में भक्तजनों ने दीप प्रज्वलित करके परिवार की सुख शांति के लिए अराधना की।