सीकेडी अध्यक्ष निर्मल सिंह के भतीजे का देहांत
। चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के अध्यक्ष निर्मल सिंह के भतीजे मंजीत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 11:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के अध्यक्ष निर्मल सिंह के भतीजे मंजीत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। मंजीत सिंह का भोग चीफ खालसा दीवान के गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीघर साहिब में डाला गया। निर्मल सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह सिर्फ दस वर्ष के थे जब उन्होंने मंजीत सिंह के पालन पोषण की जिम्मेदारी संभाली थी। मंजीत सिंह धार्मिक विचारों वाले थे। दीवान के अलग अलग पदाधिकारियों और सदस्यों ने निर्मल सिंह के साथ शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें