प्रेम संबंधों के लिए बेटी ने खेला खतरनाक खेल, मां और प्रेमी संग मिलकर पिता की हत्या
बहुचर्चित संतोख सिंह मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। बेटी ने अपने प्रेम संबंधों के लिए मां व प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी।
जेएनएन, भिखिविंड [अमृृृृृतसर]। थाना खालड़ा की पुलिस ने गत सप्ताह बुधवार संतोख सिंह नामक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से की गई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में पता चला है कि संतोख सिंह की बेटी ने ही मां और प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की। पुलिस ने संतोख सिंह की बेटी, उसकी पत्नी व पड़ोस रहते बेटी के प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि गांव मुठियांवाला निवासी संतोख सिंह अपने ससुराल घर वल्टोहा में रहता था। संतोख सिंह की बेटी मनप्रीत कौर उर्फ गुरजीत कौर पड़ोस में रहते मनजिंदर सिंह मनी के साथ विवाह करना चाहती थी, परंतु पिता संतोख सिंह इसके खिलाफ था। हालांकि उसने मां राजबीर कौर को शादी के लिए राजी कर लिया था।
पिता के न मानने पर मनप्रीत कौर ने मां राजबीर कौर से मिलकर अपने पिता को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। प्रेमी मनजिंदर सिंह मनी, उसके दोस्त जगरूप सिंह निवासी धुन्न ढाए वाला व साजन सिंह निवासी घड़का को भी साजिश में शामिल किया। 24 जून की रात मनप्रीत ने मां राजबीर कौर, प्रेमी मनजिंदर और उसके साथियों ने संतोख सिंह की हत्या कर दी।
अगले दिन राजबीर ने खुद पुलिस को वारदात की सूचना दी। राजबीर कौर के बयानों पर पुलिस ने थाना वल्टोहा में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि थाना वल्टोहा के प्रभारी बलविंदर सिंह ने मामले की जांच शुरू की। परिवारिक सदस्यों के मोबाइल फोन की कॉल ट्रेस करने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। मनप्रीत कौर, उसकी मां राजबीर कौर ने जांच के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद मनजिंदर सिंह मनी और उसके दोस्तों साजन सिंह, जगरूप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: निजी स्कूलों को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, RTI के तहत नहीं मांगी जा सकती जानकारी
यह भी पढ़ें: NIA ने की विस्फोट मामले की जांच, कोरियर से नहीं नाले की स्लैब के नीचे रखी सामग्री में हुआ था विस्फोट
यह भी पढ़ें: असमंजस खत्म, हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं का सात माह का कार्यकाल अभी बाकी
यह भी पढ़ें: पौधरोपण की खानापूर्ति में घटता वन क्षेत्र, 6.80 फीसद जमीन से आगे नहीं बढ़ पा रही हरियाली