जहरीला पदार्थ निगलने से गाय और बछड़े की मौत
सदर थाने के अधीन पड़ते श्री चंद एवेन्यू में जहरीला पदार्थ निगलने से एक गाय और बछड़े की शुक्रवार की रात मौत हो गई जबकि एक अन्य गाय की हालत गंभीर बनी हुई है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: सदर थाने के अधीन पड़ते श्री चंद एवेन्यू में जहरीला पदार्थ निगलने से एक गाय और बछड़े की शुक्रवार की रात मौत हो गई जबकि एक अन्य गाय की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मजीठा रोड के लक्षमी विहार निवासी विपिन कुमार की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि श्री चंद एवेन्यू में प्लाट पर घर बनाया जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने देखा कि एक अन्य प्लाट में उगे हुए घास को वहां घूम रही गाय खा रही है। देखते ही देखते एक गाय और उसके बछड़े की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि किसी ने घास पर जहरीला पदार्थ छिड़क दिया था जिसे खाने से गाय की मौत हो गई। फर्जी नाम पर बैंक में खाता खुलवाने वाले दो पर केस
वहीं फर्जी नाम पर स्टेट बैंक आफ इंडिया (पुतलीघर शाखा) में खाता खुलवाने के आरोप में छेहरटा थाने की पुलिस ने दो युवकों गोबिदपुरा निवासी सुखराज सिंह और हरमनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि बैंक से दोनों का रिकार्ड मंगवाया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपितों ने उक्त बैंक में दो खाते खुलवा रखे हैं। आरोपित अपने खातों का इस्तेमाल मोबाइल टावर लगवाने के लिए लोगों से मंगवाए जाने वालों पैसों के लिए कर रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से शहर में धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस इन पर शिकंजा कसने लगी है।