Move to Jagran APP

एक दिन में 365 पाजिटिव मिले, छह महिलाओं सहित दस की मौत

सितंबर-2020 में कोरोना सितम ढा रहा था तो अप्रैल 2021 में ऐसी ही हालात दिखे। हालांकि इस दौरान रिकवरी भी तेजी से बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 02:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 02:00 AM (IST)
एक दिन में 365 पाजिटिव मिले, छह महिलाओं सहित दस की मौत
एक दिन में 365 पाजिटिव मिले, छह महिलाओं सहित दस की मौत

जागरण संवाददाता, अमृतसर: सितंबर-2020 में कोरोना सितम ढा रहा था तो अप्रैल 2021 में ऐसी ही हालात दिखे। हालांकि इस दौरान रिकवरी भी तेजी से बढ़ रही है। वीरवार को जिले में छह महिलाओं सहित दस मरीजों की मौत हो गई, जबकि 365 संक्रमित मिले हैं। 28 मार्च के बाद यह संक्रमितों का दूसरा बड़ा आंकड़ा है। 28 मार्च को 372 संक्रमित मिले थे, जबकि उस दिन चार लोगों की मौत हुई है। वहीं एक अप्रैल को 11 संक्रमितों की मौत हुई थी। अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा और मृत्यु दर सितंबर-2020 की तरह ही बढ़ रही है। सितंबर 2020 में सर्वाधिक 5939 संक्रमित रिपोर्ट हुए थे, जबकि उस दौरान 203 लोगों की जान गई थी। अब अप्रैल-2021 का आंकड़ा देखें तो महज पंद्रह दिन में 4170 संक्रमित मिले हैं, जबकि इसी अवधि में 192 लोगों की जान गई है। ऐसे में आप सभी से आग्रह है कि आप एहतियात बरतें। भीड़ में न जाएं। मास्क पहनकर रखें। तभी कोरोना से जंग जीती जा सकती है। गर्भवती महिलाओं की नहीं हुई जांच, हंगामा

loksabha election banner

कोरोना महामारी के बीच सरकारी अस्पतालों में दूसरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वीरवार को सिविल अस्पताल में जांच करवाने पहुंची गर्भवती महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि वह सुबह दस बजे से यहां आकर बैठी हैं, पर उनके टेस्ट करने के लिए कोई नहीं आया। इस बात को लेकर महिलाओं ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने डेढ़ बजे उनके टेस्ट शुरू करवा दिए। कोरोना महामारी के वजह से लैबोरेट्री का स्टाफ कोविड सैंपल कलेक्शन के काम में जुटा हुआ है। मैन पावर की कमी की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। वीरवार को 5981 ने पहला टीकाकरण रूपी सुरक्षा कवच

कोरोना महामारी के बीच टीकाकरण अभियान भी गतिमान है। वीरवार को जिले के 232 सरकारी एवं 49 निजी अस्पतालों में 5981 लोगों ने टीकाकरण करवाया। अब तक जिले में एक लाख 97 हजार 489 लोग टीका लगवाकर कोरोना से बचाव का कवच पहन चुके हैं। वीरवार को इनकी हुई मौत

गांव मलियां निवासी 48 वर्षीय महिला

गुरु गोबिद सिंह नगर निवासी 49 वर्षीय महिला

विजय नगर निवासी 49 वर्षीय पुरुष

जुझार सिंह एवेन्यू निवासी 81 वर्षीय महिला

न्यू पवन नगर निवासी 67 वर्षीय पुरुष

गांव सठियाला निवासी 75 वर्षीय महिला

जौड़ा फाटक निवासी 75 वर्षीय महिला

बाबा दीप सिंह एवेन्यू निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग

अजनाला निवासी 48 वर्षीय पुरुष

एमएम मालवीय रोड निवासी 75 वर्षीय महिला। वीरवार की स्थिति

कम्युनिटी से मिले- 271

कांटेक्ट से मिले - 94


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.