कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकाली सरपंच को पीट-पीट कर मार डाला
अमृतसर के जंडियाला गुुरु क्षेत्र के गांव चीते चेत सिंह में चार कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने पीट-पीट कर मार डाला। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जाता है।
जेएनएन, अमृतसर। पंजाब में राजनीतिक हिंसा की एक और घटना हुई है। जिले के जंडियाला गुरु के चीते चेत सिंह वाला गांव में चुनावी रंजिश के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकाली सरपंच गुरविंदर सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने ईंट पत्थर चलाए आैर गुरविंदर को लातों और मुक्काें से भी मारा-पीटा। इस मामले में पुलिस ने चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घटना मंगलवार देर रात हुई। जिले के चाटीविंड थाना क्षेत्र के चेत सिंह वाला गांव में कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की गांव के अकाली सरपंच गुरविंदर सिंह से चुनावी रंजिश रखते थे। मंगलवार रात उन्होंने गुरविंदर सिंह पर हमला कर दिया। उन्होंने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: देश के पांच शहरों को दहलाने की थी IS आतंकी गाजी की साजिश
वे उसके दम तोड़ने तक ईंट-पत्थर और लात- घूंसे बरसाते रहे। फिलहाल, चाटीविंड थाने की पुलिस ने गांव के सुखदेव सिंह, उसके बेटे जगशेर सिंह, शमशेर सिंह और गुरबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।