Move to Jagran APP

विधानसभा हलका जंडियाला गुरु: आठ बार जीते अकालियों के लिए दोबारा वर्चस्व कायम करना चुनौती

अमृतसर जिले का विधानसभा हलका जंडियाला गुरु अकालियों के गढ़ में से एक है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:00 AM (IST)
विधानसभा हलका जंडियाला गुरु: आठ बार जीते अकालियों के लिए दोबारा वर्चस्व कायम करना चुनौती
विधानसभा हलका जंडियाला गुरु: आठ बार जीते अकालियों के लिए दोबारा वर्चस्व कायम करना चुनौती

विपिन कुमार राणा, अमृतसर: अमृतसर जिले का विधानसभा हलका जंडियाला गुरु अकालियों के गढ़ में से एक है। हालांकि समय-समय पर कांग्रेस इसमें सेंध तो लगाती रही है, पर लंबे समय तक वर्चस्व अकाली दल का ही रहा है। 1962 से अब तक हुए 13 विधानसभा चुनाव में आठ बार अकाली दल ने जीत दर्ज की, जबकि चार बार ही कांग्रेस को मौका मिल सका। खास बात यह है कि बंडाला परिवार 1992 से चुनावी रण में है, जिसमें से उन्हें तीन बार जीत तो तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। इस बार भी सुखविदर सिंह डैनी बंडाला कांग्रेस की टिकट पर मैदान में हैं।

loksabha election banner

1962 से हलके में हुए अभी तक के चुनाव में 1962 में सिर्फ सीपीआइ के मक्खन सिंह ने जीत दर्ज की थी। 1967 में कांग्रेस के ए सिंह ने जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस का खाता तो खोला, उसके उसके बार लगातार पांच बार 1969, 1972, 1977, 1980, 1985 तक अकाली दल ने जीत दर्ज की। अकाली दल की जीत का सिलसिला सरदूल सिंह बंडाला ने 1992 में तोड़ा। पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे बंडाला ने 1997 में हार गए और 2002 में दोबारा जीत दर्ज करते हुए सरकार में मंत्री बने। उसके बाद 2007 और 2012 में फिर से अकाली दल की जीत का सिलसिला जारी रहा लेकिन अकाली दल की होने वाली हैट्रिक को बंडाला के बेटे सुखविदर सिंह डैनी बंडाला ने 2017 में रोका और यहां से विधायक बने। 2022 के चुनाव में भी कांग्रेस ने डैनी को ही हलके से अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है। एआर की तबीयत नासाज होने से बेटे के चुनाव में उतरने की चर्चा

अकाली दल ने पूर्व विधायक मलकीयत सिंह एआर को विधानसभा हलका जंडियाला गुरु से पार्टी टिकट दी हुई है। एआर की तबीयत नासाज होने की वजह से उनके बेटे संदीप सिंह एआर को यहां से प्रत्याशी बनाया जा सकता है, पर अभी तक इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मलकीयत सिंह एआर 2002 को चुनाव यहां से हारे थे, जबकि 2007 में जीत दर्ज की थी। आप ने फिर हरभजन सिंह पर खेला है दांव

2017 को विधानसभा चुनाव लड़े पूर्व ईटीओ हरभजन सिंह पर इस बार भी आम आदमी पार्टी ने दाव खेला है। 2017 के विधानसभा चुनाव में हुए त्रिकोणे मुकाबले में कांग्रेस को 43.89, अकाली दल को 27.74 और आप 27.17 फीसद वोट मिले थे। अकाली दल और आप की लड़ाई लगभग बराबरी पर रही थी। गगन और बब्बा भाजपा टिकट की दौड़ में

जंडियाला गुरु में भी इस बार चिकोणे मुकाबले की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी भी इस बार यहां से अपना उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा की टिकट के दावेदारों में अकाली नेता मलकीयत सिंह एआर के बेटे गगनदीप सिंह एआर भी टिकट के दावेदारों में से एक है। वही दूसरी तरफ भाजपा अनुसूचित प्रदेश उपाध्यक्ष बलविदर सिंह गिल भी टिकट की दौड़ में है। विधानसभा हलका 14-जंडियाला

कुल मतदाता : 179127

पुरुष मतदाता : 94696

महिला मतदाता : 84429

थर्ड जेंडर : 2

कुल पोलिग बूथ : 217


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.