Move to Jagran APP

मिशन पंजाब: अमृतसर आए केजरीवाल बोले, व्यापारियों के लिए बनाएंगे आयोग, केबल माफिया को करेंगे खत्म

मिशन पंजाब के तहत दौरा करने पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने प्रदेश के लोगों को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 01:30 AM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 01:30 AM (IST)
मिशन पंजाब: अमृतसर आए केजरीवाल बोले, व्यापारियों के लिए बनाएंगे आयोग, केबल माफिया को करेंगे खत्म
मिशन पंजाब: अमृतसर आए केजरीवाल बोले, व्यापारियों के लिए बनाएंगे आयोग, केबल माफिया को करेंगे खत्म

विक्की कुमार, अमृतसर: मिशन पंजाब के तहत दौरा करने पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने प्रदेश के लोगों को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे हैं। उन्होंने जहां अध्यापक वर्ग को आकर्षित करने के लिए आठ वादे किए, वहीं व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ भी सात वादे किए। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जब उनकी सरकार आई तो एक आयोग बनाया जाएगा। इसमें व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। इंस्पेक्टरी राज को खत्म कर दिया जाएगा। 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाएगी। वैट के पेंडिग हजारों करोड़ रुपये के रिफंड को सरकार बनने के बाद जारी कर दिया जाएगा। व्यापारियों के लिए अलग से सिक्योरिटी होगी, फोकल प्वाइंटों का निर्माण किया जाएगा, जहां पर हर सुविधा दी जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब बाजार पोर्टल बनाया जाएगा, जहां पर हर व्यापारी अपना माल दिखाकर बेच सकेगा। इसके अलावा उन्होंने केबल माफिया को भी खत्म करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि केबल माफिया ने जिन-जिन लोगों के साथ धक्के से केस करके उनका केबल कारोबार छीना है, वो रद करके उनका कारोबार वापस दिलाया जाएगा। केजरीवाल ने महाराजा फार्म हाउस में व्यापारियों के साथ बातचीत की और उनकी मुश्किलें भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के व्यापारियों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, स्टूडेंट्स से अपील की कि वह पंजाब में क्रांति लाने के लिए विधानसभा चुनाव में उन्हें वोट देकर जिताएं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इन पांच साल में जो वादे किए हैं, वह अगर पूरे नहीं हुए तो अगली बार वह उन्हें मौका न दें। इस दौरान उनके साथ पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, सह इंचार्ज राघव चड्ढा, विधायक अमन अरोड़ा, सीनियर नेता कुंवर विजय प्रताप सिंह भी थे। आम आदमी पार्टी की तरफ से उद्योगपतियों के साथ की गई ट्रेड कांफ्रेंस में पूर्व आइजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी लोग बेधड़क होकर अपनी समस्या बताएं। यह चाहे आप की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया है, लेकिन यह राजनीति से हटकर ट्रेड कांफ्रेंस रखी गई है। इस ट्रेड कांफ्रेंस में व्यापारियों ने जहां लोकल मुद्दों पर बातचीत की, वहीं उन्हें आ रही समस्याओं के बारे भी अवगत करवाया गया। फोकल प्वाइंट में मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध किया जाए : गुरजीत सेखों

loksabha election banner

व्यापारी गुरजीत सिंह सेखों ने कहा कि हर इंडस्ट्री फोकल प्वाइंट में लगाई जाती है। यहां पर ईएसआइ अस्पताल और फायर ब्रिगेड स्थापित करने के लिए जगह अलाट की गई है, लेकिन कुछ भी नहीं किया। यहां पर मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। उन्होंने कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डिज्नी लैंड या यूनिवर्सल स्टूडियो बनाने की बात रखी। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा विदेश जा रहे है और हर साल पंजाब से 27 हजार करोड़ रुपये पंजाब से बाहर चला जाता है। इसे रोका जाए। खत्म हो गई इंडस्ट्री, इसे पुनर्जीवित करें : वरिदर सहदेव

वरिदर सहदेव का कहना था कि अमृतसर में पेपर, टैक्सटाइल, शाल, कंबल और बर्तन इंडस्ट्री खत्म हो गई। पेपर इंडस्ट्री किसी समय एक नंबर पर था, फैन 50 प्रतिशत अमृतसर की इंडस्ट्री में बनता था अब सिर्फ दो प्रतिशत ही इंडस्ट्री रह गई है। वह भी वेंटिलेटर पर है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री पावलूम चलती थी, वह बंद हो चुकी है। जंडियाला गुरु में बर्तन का कारोबार होता था, वह भी एक या दो प्रतिशत ही रह गया है। फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री विकसित हो सकती है। प्रिटिग इंडस्ट्रीके सभी यूनिट बंद हो चुके हैं। होटल इंडस्ट्री भी वेंटीलेटर पर है। शहर के लिए त्रासदी है कि हम बार्डर पर बैठे हैं। हम अपने यूथ को कुछ भी नया नहीं दे सकते। पंजाब पंजाबियों का नहीं रहा। नौैजवान पीढ़ी विदेश जा रही है। उन्हें विदेश जाने से रोकना जरूरी है। उन्हें पंजाब में ही काम दिया जाए। केबल माफिया को खत्म कर मेरा काम वापस दिलाएं : गुरदेव भुल्लर

गाड फादर केबल के मालिक गुरदेव सिंह भुल्लर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के समक्ष अपना दुखड़ा सुनाया। कहा कि उन्होंने शहर के कई हिस्सों में गाड फादर केबल की तारें डाली थी। उन पर अकालियों ने पर्चे दर्ज करके उनका कारोबार छीन लिया गया। उन पर करीब छह से सात पर्चे दर्ज किए गए हैं। इतना ही नहीं जो छोटे-छोटे केबल आपरेटर थे, उन्हें भी बख्शा नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि केबल माफिया को खत्म किया जाए और उन्हें उनका व्यापार वापस दिलवाया जाए। नगर निगम में शिकायत पर सुनवाई नहीं होती: रमनप्रीत

दुकानदार रमनप्रीत सिंह ने कहा कि वह दुकान करते हैं। नगर निगम को टैक्स देते हैं। अगर नगर निगम को शहर में अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, पानी की समस्या आदि की शिकायत की जाती है तो उनका कोई हल नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण काफी हालात खराब हुए थे, लेकिन अब हालात ठीक हो रहे है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को अच्छा माहौल दिया जाए, ताकि वह अच्छे से काम कर सके। वल्ला मंडी को कहीं और शिफ्ट किया जाए : गगनदीप सिंह

फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट से गगनदीप सिंह ने कहा कि फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट वेंटिलेटर से भी नीचे है। वह आर्मी की जगह पर है, जिस कारण वहां पर कुछ भी नहीं बनवा सकते। वहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था और न ही अन्य कोई सुविधाएं। इससे संबंधित व्यापारियों को काफी परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसे कहीं और शिफ्ट किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.