घर में घुसकर की तोड़फोड़, नकदी और गहने चुराए
। एक साल पहले हकीमां गेट की गली नत्थे खां में बेचे गए मकान को लेकर गवाही देने की रंजिश में आरोपितों ने शुक्रवार की रात गवाही देने वाले व्यक्ति के बेटे से मारपीट की।
संवाद सहयोगी, अमृतसर
एक साल पहले हकीमां गेट की गली नत्थे खां में बेचे गए मकान को लेकर गवाही देने की रंजिश में आरोपितों ने शुक्रवार की रात गवाही देने वाले व्यक्ति के बेटे से मारपीट की। जब पीड़ित परिवार थाना डी डीविजन में शिकायत करने पहुंचा तो पीछे से हमलावरों ने पीड़ित के घर में जाकर तोड़फोड़ की और गहने, नकदी व कीमती सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दविदर नाथ ने बताया कि एक साल पहले रवि ने रोबिन जोशी को मकान बेचा था। उन्होंने बतौर गवाह हस्ताक्षर किए थे। इसी बात को लेकर एक साल से रवि का भाई अशोक और भतीजा नन्नी उसे धमका रहे थे कि उसने हस्ताक्षर क्यों किए। धमकाने की शिकायत उन्होंने 10 महीने पहले पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार की रात उनका बेटा मनीष बाजार गया था। वहां पर आरोपितों ने उससे मारपीट की और एक्टिवा तोड़ दी। तब उनका बेटा थाना हकीमा गेट में शिकायत दर्ज करवाने गया तो उसकी शिकायत नहीं लिखी गई। उसे डी डिवीजन थाने में जाकर शिकायत करने के लिए कहा गया। दविंदर नाथ ने बताया कि वह परिवार सहित थाने में शिकायत दर्ज करवाने चले गए। पीछे से नन्नी व अशोक कुमार ने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोपित घर की खिड़कियां तोड़कर अंदर घुसे, सारा सामान तोड़ दिया। जाते वक्त आरोपित घर से नकदी और गहने भी लूट करके ले गए।
उधर, थाना डी डिवीजन के एएसआइ एएसआइ ने बताया कि पुलिस ने आरोपित नन्नी, सनी, अशोक कुमार और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घर से क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी शिकायत लिखित में उन्हें नहीं दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सभी आरोपित फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।