अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था रोहित, इसलिए की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार
कंबो थाने की पुलिस ने दो जुलाई की सुबह लापता हुए रोहित कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाकर उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
जासं, अमृतसर: कंबो थाने की पुलिस ने दो जुलाई की सुबह लापता हुए रोहित कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाकर उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर रोहित का कंकाल धारोवाल-अलीवाल की बड़ी नहर के किनारे झाड़ियों से बरामद की है। वारदात में शामिल दातर और रोहित की बाइक भी पुलिस के हत्थे लगी है। एसएसपी (देहाती) राकेश कौशल ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान नाग कलां व हाल निवासी बल कलां गांव की राम नगर कालोनी निवासी वरिदर सिंह उर्फ राजू और नवे नाग गांव निवासी प्रिस के रूप में बताई है।
एसएसपी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वरिदर सिंह, प्रिस और रोहित कुमार अच्छे दोस्त थे। रोहित (19) एक डाक्टर के क्लीनिक पर काम करता था। दो जुलाई की सुबह वह घर से काम पर गया पर लौट कर नहीं आया। परिवार ने कंबो थाने की पुलिस को राकेश के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। एसएसपी ने बताया कि काल डिटेल्स, काल लोकेश और अन्य तथ्यों को खंगाला गया तो पुलिस ने वरिदर सिंह और प्रिस को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वरिदर सिंह ने पुलिस हिरासत में स्वीकार किया कि उसने प्रिस के साथ मिलकर रोहित की हत्या की थी। रोहित ने महिला के घर की थी शिकायत
वरिदर ने बताया कि उसका एक महिला के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। रोहित ने महिला के घर इस बारे में शिकायत कर दी थी। रोहित उसके और महिला के बीच में रोड़ा बन रहा था। इसका बदला लेने के लिए दो जुलाई की सुबह उसने प्रिस के साथ रोहित को रास्ते में रोक लिया था। उसी की बाइक पर वह तीनों धारोवाली-अलीवाल की बड़ी नहर के किनारे पहुंच गए। मौका पाकर वरिदर ने दातर से उसके शरीर पर कई वार किए और उसकी हत्या कर दी। उसके बाद आरोपितों ने रोहित के शव और बाइक को नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर दबिश देकर रोहित का कंकाल और कबाड़ की हालत में बाइक बरामद की। पुलिस ने बताया कि कंकाल की डाक्टरी जांच करवाई जा रही है।