भाजपा की वर्चुअली रैली कल, आज जिला प्रधान करेंगे पदाधिकारियों संग बैठक
जिस तरह से कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्चुअली रैली करने का फैसला किया है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: जिस तरह से कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्चुअली रैली करने का फैसला किया है। रविवार को भाजपा की वर्चुअली रैली होने जा रही है, जिसमें जिले भर के अलग-अलग हिस्सों से भाजपा वर्कर हिस्सा लेंगे। हर हलके के नेताओं के साथ-साथ वार्ड प्रधान इस रैली में वर्करों के साथ अपनी हाजिरी भरेंगे। शनिवार को जिला भाजपा खन्ना स्मारक दफ्तर में बैठक होगी, जिसमें अगली रणनीति तय की जाएगी। जिला भाजपा प्रधान सुरेश महाजन इस संबंधी जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर रैली स्थगित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी निराशा पाई जा रही है। इसी के चलते भाजपा हाई कमान ने वर्करों में जोश भरने के लिए वर्चुअली रैली रखी है। 16 जनवरी को होने वाली रैली में जिले से भारी संख्या में वर्कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे वर्करों में जोश आएगा और विधानसभा चुनाव लड़ने की ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा वर्कर एकजुट है और घर-घर जाकर अपनी नीतियों के बारे अवगत करवा रहा है। -