Move to Jagran APP

डिप्टी सीएम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री को टक्कर देने के लिए भाजपा को बड़े चेहरों की दरकार

भाजपा ने घोषित की पहली सूची में अमृतसर उत्तरी को छोड़कर बाकी चारों विधानसभा सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 11:00 AM (IST)
डिप्टी सीएम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री को टक्कर देने के लिए भाजपा को बड़े चेहरों की दरकार
डिप्टी सीएम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री को टक्कर देने के लिए भाजपा को बड़े चेहरों की दरकार

विपिन कुमार राणा, अमृतसर: भारतीय जतना पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषित की गई पहली सूची में अमृतसर उत्तरी को छोड़कर बाकी चारों विधानसभा सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। दरअसल शहरी चारों सीटों पर भाजपा-पीएलसी गठबंधन को बड़े चेहरों की दरकार है। पार्टी सूत्रों की माने तो इसी मंथन की वजह से पहली सूची में शहरी पांच विधानसभा हलकों में से चार पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा सके है। खास बात यही है कि शहरी सीटों पर भाजपा का अच्छा खासा आधार है, पर बड़े चेहरों कमी उन्हें खल रही है।

loksabha election banner

अमृतसर केंद्रीय का प्रतिनिधित्व वर्तमान में पंजाब सरकार में उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी करते हैं। सोनी कांग्रेस के कदावर नेता हैं और 1997 से अब तक पांच विधानसभा चुनाव वह जीत चुके हैं। इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ पार्षद व जिला उपाध्यक्ष जरनैल सिंह ढोट, चंद्रशेखर शर्मा, डा. राम चावला, सर्बजीत सिंह शंटी, महिला मोर्चा प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष मीनू सहगल टिकट के दावेदार हैं, वही पंजाब लोक कांग्रेस से सुनीर शर्मा सोनू भी टिकट की दौड़ में है। पार्टी मंथन कर रही है कि सोनी को कौन टक्कर दे सकता है, इसलिए उसी को मैदान में उतारा जाए। राजेश हनी, गौरव भंडारी, गुरमुख बल और रमा महाजन दौड़ में

विधानसभा हलका पूर्वी में भी कमोबेश ऐसे ही हालात हैं। हलके का प्रतिनिधित्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू कर रहे हैं। 2012 में इसी सीट पर भाजपा की टिकट पर उनकी पत्नी डा. नवजोत कौर ने जीत दर्ज की थी। सिद्धू की कैप्टन अमरिदर सिंह और बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ चल रही टस्सल के बीच भाजपा-पीएलसी गठबंधन इस सीट पर भी कोई बड़ा चेहरा देना चाहता है। स्थानीय नेताओं ने 2017 का चुनाव लड़े भाजपा के प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, पंजाब के सह मीडिया इंचार्ज गौरव भंडारी, भाजपा किसान मोर्चे के प्रधान गुरमुख सिंह बल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या रमा महाजन टिकट के चाहवानों में है। वेरका की टक्कर का नेता चाहिए

विधानसभा हलका पश्चिमी में भी भाजपा लंबे समय से चुनाव लड़ती आ रही है। वर्तमान में वहां का प्रतिनिधित्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका कर रहे है। वेरका लगातार दो बार इस हलके से चुनाव जीते है। भाजपा की तरफ से इस सीट पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, उपाध्यक्ष कुमार अमित, भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चे के जिला प्रधान संजीव कुमार, राकेश कुमार रिकू, महिला खाते से भाजपा देहाती के महासचिव सुशील कुमार की पत्नी बलविदर कौर जहां टिकट चाहते है, वही पीएलसी से जिला प्रधान एडवोकेट राजीव भगत भी टिकट की दौड़ में है। हलका दक्षिणी में भी कड़े मुकाबला

विधानसभा हलका दक्षिणी में भी कड़ा मुकाबला बना हुआ है। यहां चौथी बार चुनाव में कांग्रेस के इंद्रबीर सिंह बुलारिय उतरे है। उन्हें टक्कर देने के लिए अकाली दल ने तलबीर सिंह गिल, आम आदमी पार्टी ने डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर को उतारा है, वही भाजपा से टिकट की दौड़ में भाजपा बीसी मोर्चे के प्रदेश महासचिव व रामगढि़या भलाई बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन रहे कंवरबीर सिंह मंजिल मैदान में है और पीएलसी से टिकट पर दावा पूर्व विधायक हरजिदर सिंह ठेकेदार कर रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.