भाजपा अध्यक्ष ने की रंजीत एवेन्यू, सिविल लाइन व खंडवाला मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति
भाजपा के जिला प्रधान सुरेश महाजन ने शुक्रवार को अमृतसर उत्तरी विधानसभा हलका के इलाका रंजीत एवेन्यू सिविल लाइन और पश्चिम हलका के खंडवाला मंडल के अध्यक्ष व महामंत्रियों की नियुक्तियां की।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा के जिला प्रधान सुरेश महाजन ने शुक्रवार को अमृतसर उत्तरी विधानसभा हलका के इलाका रंजीत एवेन्यू, सिविल लाइन और पश्चिम हलका के खंडवाला मंडल के अध्यक्ष व महामंत्रियों की नियुक्तियां की।
सिविल लाइन मंडल के अध्यक्ष पद पर सुधीर श्रीधर तथा महामंत्री के पद पर संजीव धवन, रंजीत एवेन्यू में संदीप महाजन (मोनू) को मंडल अध्यक्ष तथा राकेश मरवाहा को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा खंडवाला मंडल के अध्यक्ष पद पर नरेशा की नियुक्ति की गई। सुरेश महाजन ने नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और जिम्मेदारी को इमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया।