Move to Jagran APP

Bigg boss फेम शहनाज गिल के पिता की मुसीबत बढ़ी, दुष्‍कर्म केस में गिरफ्तारी के लिए छापामारी

रियल्टी शो बिग बॉस से मशहूर हुई शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह उर्फ संताेख प्रधान की दुष्‍कर्म केस दर्ज होने के बाद मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:22 PM (IST)
Bigg boss फेम शहनाज गिल के पिता की मुसीबत बढ़ी, दुष्‍कर्म केस में गिरफ्तारी के लिए छापामारी
Bigg boss फेम शहनाज गिल के पिता की मुसीबत बढ़ी, दुष्‍कर्म केस में गिरफ्तारी के लिए छापामारी

अमृतसर, जेएनएन। रियल्टी शो बिग बाॅस से मशहूर हुई पंजाब शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह उर्फ सुख प्रधान की मुसीबत बढ़ गई है। संतोख के खिलाफ दुष्‍कर्म का केस दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि संतोख सिंह केस दर्ज होने के बाद से भूमिगत है। दूसरी ओर संतोख के पुत्र शहबाज ने आरोप को गलत करार दिया है।

loksabha election banner

जालंधर की म‍हिला ने कार में पिस्तौल के बल पर दुष्‍कर्म करने का आरोप लगाया

आरोप है कुछ दिन पहले संतोख ने जालंधर की एक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म किया था। ब्यास थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म औऱ जान से मार देने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी विक्रम दुग्गल ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

जालंधर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका 20 साल पहले जालंधर में ही विवाह हुआ था। लगभग 12 साल पहले उसने अपने पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद उसकी दोस्ती जालंधर स्थित बस्ती मिट्ठू निवासी लक्की संधू उर्फ रंधीर सिंह संधू से हो गई थी। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से लक्की संधू उससे नाराज चल रहा था। उसने कई बार अपने दोस्त से फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसके साथ बात नहीं हो पा रही थी।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 14 मई की सुबह लक्की के साथ उसकी फोन पर बात हुई थी। लक्की ने उसे बताया कि वह अमृतसर के ब्यास स्थित अजीत नगर निवासी अपने दोस्त संतोख सिंह उर्फ सुख प्रधान के घर पर रुका हुआ है। अगर वह उससे मिलना चाहती है तो वह उसे सुख प्रधान के घर पर मिल सकता है।

महिला ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ उसी समय कार में सवार होकर सुख प्रधान के घर के पास पहुंच गई। सुख प्रधान ने उसे बताया कि वह कुछ देर में उसे लक्की संधू से मिला देगा। इसके बाद सुख प्रधान अपनी कार उसकी कार के पास लेकर पहुंच गया और कहने लगा कि वह अपनी सहेली को उसी की कार में रहने दे और खुदर उसकी कार में बैठ जाए। लक्की संधू उसके घर से थोड़ी दूरी पर किसी के घर में रुका हुआ है।

महिला ने कहा कि वह सुख प्रधान की बात मान गई और उसकी कार में सवार हो गई। इसके बाद आरोपित उसे अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक पुली के नीचे ले गया। सुख प्रधान ने उसके साथ दुष्कर्म करना चाहा। जब उसने विरोध किया तो उसने अपनी डब से पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। आरोपित ने कार में ही उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसे उसकी सहेली की कार के पास छोड़कर फरार हो गया।

महिला ने बताया  कि आरोपित उसे लगातार फोन के मार्फत धमकाता रहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने बाबा बकाला के सरकारी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल भी करवा दिया है। बताया जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है।

बताया जाता है कि पुलिस में मामला ने मामले की जांच के बाद संतोख सिंह भूमिगत हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्‍द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.