महानगर में श्रद्धाभाव से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती
भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस महानगर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम मंदिरों में प्रात पुजारियों व भक्तजनों द्वारा पंचामृत के साथ महास्नान करवाया गया।
संवाद सहयोगी, अमृतसर : भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस महानगर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान परशुराम मंदिरों में प्रात: पुजारियों व भक्तजनों द्वारा पंचामृत के साथ महास्नान करवाया गया। उसके बाद भगवान परशुराम जी के विग्रह का भव्य श्रृंगार करके संकीर्तन किया गया तथा आरती की गई। कई जगहों पर मानवता के कल्याण के लिए हवन यज्ञ भी किया गया।
श्री ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा उतरी मंडल द्वारा श्री रघुनाथ मंदिर विजय गनर में पूजा अर्चना करके संकीर्तन किया गया। इस अवसर पर प्रधान चंद्रशेखर भनोट, पवन भारद्धाज, सुरजीत शर्मा, संजीव शर्मा, पवन, जगदीश शर्मा, सुभाष शर्मा, रजिदर शर्मा, अशोक, अश्वनी शर्मा, अरुण शर्मा, दिनेश, प्रवेश व अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया।
श्री ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा जिला अमृतसर नमक मंडी मंडल की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गली कलकत्तिया वाली में भगवान परशुराम का अवतरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंडित रमेशदत्त गोपाल, डा. विजय शर्मा, सतपाल शर्मा, सुमित प्रभाकर, कमल शर्मा, वेद प्रकाश, यशपाल, ललित श्रीवास्तव, अरुण शर्मा, शाम सुंदर, चर्तुभुज, पंडित विशाल शर्मा, सुदर्शना शर्मा आदि मौजूद थे।
श्री दुग्र्याणा तीर्थ स्थित श्री परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम जंयति के उपलक्ष्य में मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। श्री दुग्र्याणा कमेटी के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने अपने परिवार के साथ हवन यज्ञ में आहूतियां डाली। इस मौके पर पंडित मोहन श्याम शर्मा, संस्कृत कालेज के प्रिसीपल डा. पुष्प राज शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, नंद लाल शर्मा, यशपाल शोरी आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप