Move to Jagran APP

कोर्ट में नहीं, चुनावी मैदान में लड़ेंगे 33 वकील

बार एसोसिएशन चुनाव में अब 33 प्रत्याशी मैदान में हैं। छह पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया छह नवंबर को होगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:32 PM (IST)
कोर्ट में नहीं, चुनावी मैदान में लड़ेंगे 33 वकील
कोर्ट में नहीं, चुनावी मैदान में लड़ेंगे 33 वकील

जागरण संवाददाता. अमृतसर: बार एसोसिएशन चुनाव में अब 33 प्रत्याशी मैदान में हैं। छह पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया छह नवंबर को होगी। इसमें 17 प्रत्याशी कार्यकारी पद के लिए आमने-सामने होंगे, जबकि प्रधान पद के लिए प्रदीप सैनी और विपिन ढंड में कड़ी टक्कर होगी। साथ ही उपाध्यक्ष पद से चुनाव लड़ने वाले परमजीत सिंह वालिया ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप वालिया, पकंज शर्मा और राजन कटारिया में जंग होगी।

loksabha election banner

सचिव पद के लिए इंद्रजीत सिंह अड़ी, शशिवीर शर्मा, रमन चौधरी और निर्मल सिंह औलख आमने सामने होंगे। महासचिव पद के लिए धीरज आनंद, राजदीप सिंह घुमन और गगनजीत सिंह मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए जतिदर सिंह बेदी, मनोज महेंद्रू, लवली शर्मा और विशाल शर्मा में कांटे की टक्कर है।

मंगलवार को सभी प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर ही नहीं बल्कि वोटरों के घरों में पहुंच बनाकर अपना-अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। रिटर्निंग अफसर जसबीर सिंह घुमन ने बताया कि छह नवंबर को कचहरी परिसर में कुल नौ बूथों पर चुनाव करवाए जाएंगे। पिछले साल के मुकाबले 52 वोटें काटी गई हैं। इस साल पांच वोट नए बनाए गए हैं। अब कुल 1800 वोटर उक्त 33 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कार्यकारी पद के लिए ये हैं मैदान में

पलविदर सिंह प्रिस, राकेश कुमार शर्मा, सुखविदरजीत सिंह बावा, मिलनदीप सिंह, मुखत्यार सिंह रियाड़, विश्व लूथरा, राहुल सिंह सेठी, मोहन, कृतंत, जगदीप सिंह, करणबीर सिंह, सुशील कुमार, पूजा, अनुराधा अरोड़ा, संदीप कौशल, रोहन भगत और परमिदर सिंह कंबोज।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.