Move to Jagran APP

खेती सुधार कानून के विरोध में बैंस भाइयों ने शुरू की साइकिल यात्रा

सोमवार को लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस के नेतृत्व में श्री हरिमंदिर साहिब से साइकिल यात्रा शुरू की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 12:14 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 12:14 AM (IST)
खेती सुधार कानून के विरोध में बैंस भाइयों ने शुरू की साइकिल यात्रा
खेती सुधार कानून के विरोध में बैंस भाइयों ने शुरू की साइकिल यात्रा

संवाद सूत्र, अमृतसर: केंद्र की भाजपा सरकार के खेती सुधार कानून के विरोध में सोमवार को लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस के नेतृत्व में श्री हरिमंदिर साहिब से साइकिल यात्रा शुरू की गई। इस दौरान पार्टी संरक्षक बलविदर सिंह बैंस भी मौजूद थे। बैंस भाइयों की अगुवाई में पार्टी के स्वयंसेवकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अमृतसर से चंडीगढ़ तक यह रोष यात्रा 50 साइकिलों के काफिले के साथ रवाना की गई।

loksabha election banner

न्यू अमृतसर गोल्डन गेट पर सुबह बैंस भाइयों ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इसके बाद खेती सुधार कानून के विरोध में चंडीगढ़ में सीएम आवास तक साइकिल यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा 26 जून को चंडीगढ़ पहुंचेगी। उसी दिन मुख्यमंत्री कैपटन अमरिदर सिंह को नया खेती सुधार कानून रद करवाने के लिए मांग पत्र दिया जाएगा। इस रोष यात्रा में प्रकाश सिंह माहल, जसवंत सिंह गजन माजरा, अमरीक सिंह वरपाल, मंजीत सिंह फोजी सुल्तानविड, गुरमीत सिंह, दिलावर सिंह, सुखपिदर सिंह अमनप्रीत सिंह, जोरावर सिंह जसदेव सिंह भुल्लर, जसविदर सिंह रिखी, सोनी बेदी, दलबीर सिंह, दीदार सिंह, बलजिदर सिंह औलख, सलविदर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.