फिटनेस के लिए इस खिलाड़ी ने घर को बना दिया प्रैक्टिस का मैदान
कहते हैं जब हौसले बुलंद और सोच सकारात्मक हो तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है। बस मौके को अवसर में बदलने का हुनर होना चाहिए। यह विचार हैं शहर के मास्टर एथलीट व पंजाब पुलिस के जवान अवतार सिंह पीपी के।
जागरण संवाददाता, अमृतसर: कहते हैं जब हौसले बुलंद और सोच सकारात्मक हो तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है। बस मौके को अवसर में बदलने का हुनर होना चाहिए। यह विचार हैं शहर के मास्टर एथलीट व पंजाब पुलिस के जवान अवतार सिंह पीपी के। वह बताते हैं कि मार्च 22 को जनता कर्फ्यू के बाद उनकी दिनचर्या में काफी बदलाव आया, क्योंकि उसी दिन से सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर रखने और सैनिटाइजेशन के साथ-साथ मास्क का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया था, ताकि देश व समाज को महामारी से बचाया जा सके।
अवतार सिंह बताते हैं कि 21 मार्च को वह रोजाना की तरह अपने कार्यालय गए। स्टाफ के साथ समय बिताया। मगर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और फिर 23 मार्च से पंजाब में कर्फ्यू लग गया। लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो गया था। क्योंकि खेलों के लिए सेहतमंद रहना और खुद को फिट रखना जरूरी था। वह इससे पहले तक वह रोजाना गुरु नानक स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए जाते थे। मगर कर्फ्यू लगने पर घर में ही इस अंवसर को भुनाने का सोचा। बस फिर क्या था, शरीर को फिट रखने के लिए घर में या छत पर ही व्यायाम करना शुरू कर दिया था। आठ महीने तक घर में रखी रूटीन
अवतार सिह बताते हैं कि लगभग आठ महीने तक उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए ग्राउंड में की जाने वाली प्रैक्टिस को घर में ही किया। लगभग दस महीने बाद समाज में गतिविधियां शुरू होने के बाद अब फिर से केसों में बढ़ोतरी दर्ज होने की वजह से चिंता जरूर है। इसलिए लोग एहतियात का पालन करें और खुद के साथ परिवार को भी सुरक्षित रखें।