शोक समाचार
देश के सीनियर आर्टिस्ट सोभा सिंह के शिष्य गुरसेवक सिंह का निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 07:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : देश के सीनियर आर्टिस्ट सोभा सिंह के शिष्य गुरसेवक सिंह का निधन हो गया। केटी कला केंद्र के डायरेक्टर बृजेश जोली ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें मधुमेह के चलते टांग कटवाने पड़ी थी। गुरसेवक सिंह केटी कला केंद्र में वर्कशॉप भी लगा चुके हैं। वह एक बहुत शानदार कलाकार थे। उनके निधन पर कलाकार अतुल मेहरा, कुलवंत गिल, सुखपाल सिंह, रविद्र ढिल्लों ने शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें