Move to Jagran APP

धर्म और भौतिक विज्ञान दोनों का हमारे जीवन में घनिष्ठ संबंध : साध्वी भारती

अमृतसर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से कमल पैलेस बटाला रोड में दिव्य सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 12:16 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 12:16 AM (IST)
धर्म और भौतिक विज्ञान दोनों का हमारे  जीवन में घनिष्ठ संबंध : साध्वी भारती
धर्म और भौतिक विज्ञान दोनों का हमारे जीवन में घनिष्ठ संबंध : साध्वी भारती

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से कमल पैलेस बटाला रोड में दिव्य सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्य साध्वी विशाखा भारती ने प्रवचन करते हुए बताया कि धर्म और भौतिक विज्ञान दोनों का हमारे जीवन में घनिष्ठ संबंध है। दोनों के सदुपयोग से ही हमारे जीवन का सौंदर्य परिपूर्ण होता है। भौतिक विज्ञान का सदुपयोग समाज को ब्रह्म सौंदर्य प्रदान करता है तो धर्म आंतरिक सौंदर्य। धर्म का संबंध उस चेतन ब्रह्म शक्ति से है जो सर्वत्र व्यापक है जिसके द्वारा मानव की इंद्रियों का समूह संचालित होता है। इस चेतना का अपने भीतर प्रत्यक्ष अनुभव हमें अचेतना से दूर कर देता है। इस लोक से परे एक ज्योति है वो प्राचीन से भी प्राचीन वस्तु का कारण है, उपासक लोग अखंड ज्योति का दर्शन करते हैं। ब्रह्मनिष्ठ सतगुरु जिज्ञासु के भीतर दिव्य दृष्टि द्वारा उस तत्व का बोध करवा देते हैं, यदि अध्यात्म और विज्ञान को एक साथ खड़ा किया जाए तो अध्यात्म पिता का स्थान पाता है और भौतिक विज्ञान नन्हे शिशु का जो पिता के वरद्हस्त के बिना असहाय है। इसलिए इस संपूर्ण जगत के रहस्य को समझने के लिए हमें सर्व प्रथम ईश्वर को जानना होगा। इसके अतिरिक्त साध्वी रीता भारती, साध्वी रजनी भारती एवं अनुराधा भारती ने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.