Move to Jagran APP

गीता जयंती मनाने के साथ तुलसी पूजन किया

सेवाहि धर्म जन कल्याण मंडल के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक श्रद्धालुओं में वितरण व पाठ कर गीता जयंती मनाने के साथ तुलसी पूजन भी किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 05:59 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 05:59 AM (IST)
गीता जयंती मनाने के साथ तुलसी पूजन किया
गीता जयंती मनाने के साथ तुलसी पूजन किया

जागरण संवाददाता, अमृतसर : सेवाहि धर्म जन कल्याण मंडल के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तक श्रद्धालुओं में वितरण व पाठ कर गीता जयंती मनाने के साथ तुलसी पूजन भी किया। मंडल के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद पंजाब के महासचिव राम भवन गोस्वामी ने बताया कि भागवत गीता पवित्र ग्रंथ है। यह मनुष्य का परिचय जीवन की वास्तविकता से करवा कर बिना स्वार्थ कर्म करने के लिए प्रेरित करती है। गीता अज्ञान, दुख, मोह, क्रोध, काम और लोभ जैसी चीजों से मुक्ति का मार्ग बताती है। इसके अध्ययन, श्रवण, मनन-चितन से जीवन में श्रेष्ठता का भाव आता है। भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद ही भागवत गीता है। इस उपदेश के दौरान ही भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को अपना विराट रूप दिखाकर जीवन की वास्तविकता से साक्षात्कार करवाते हैं। इस दौरान विजय कुमार, अजय कुमार, राजकुमार, संजय, शिवराम, विकास उपस्थित थे।

loksabha election banner

इसी तरह श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, श्री कृष्ण कृपा परिवार व श्री कृष्ण कृपा युवा मंच ने गीता जयंती के उपलक्ष्य में सेरेमनी रिजार्ट बटाला रोड में यज्ञ करवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुदर्शन अग्रवाल व अमृतसर समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अगुवाई में सबसे पहले गीता जी के 12वें अध्याय व श्री कृष्ण कृपा अमृत वाणी का पाठ किया। इसके बाद विधायक सुनील दत्ती ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। अंत में ठाकुर जी को भोग लगाकर भंडारा वितरित किया। कार्यक्रम में नरेंद्र वर्मा, विनोद शर्मा, जेपी शर्मा, मनोज सरीन, हरीश सहदेव, सतीश धमीजा, करण भाटिया, दविदर शर्मा, कृष्ण कुमार, सुभाष महाजन, राजिदर कुमार, राणा महाजन, वरिदर महाजन, सतपाल शर्मा, चंद्रेश महाजन, रमेश कुमार वोहरा, सुरेश गोयल, सुहाश सरीन, शाम दास भंडारी, विनोद हांडा, हितेश सोनी, रघु, विशाल, नीरज, सुनीता वर्मा, संतोष शर्मा, नेहा सरीन, रजनी, सुमन, कविता शर्मा, नीलम आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.