बद से बदतर होती जा रही है पंजाब में कानून व्यवस्था: रमन
अमृतसर आम आदमी पार्टी के पूर्व शहरी जिला प्रधान सुरेश शर्मा पर हुए जानलेवा हमले की सख्त शब्दों में ¨नदा करते हुए वार्ड
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 08:03 AM (IST)
जेएनएन, अमृतसर
आम आदमी पार्टी के पूर्व शहरी जिला प्रधान सुरेश शर्मा पर हुए
जानलेवा हमले की सख्त शब्दों में ¨नदा करते हुए वार्ड 83 से भाजपा
इंचार्ज रमन कुमार छेहरटा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति हर रोज बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से हो रही
वारदातें साबित कर रही हैं कि पंजाब में 'जंगल राज ' चल रहा है। लोग सहम के माहौल में जी रहे हैं। सो रही कैप्टन अमरिन्दर ¨सह सरकार की
कानून व्यवस्था पर जरा सी भी पकड़ नहीं रही। उन्होंने सुरेश शर्मा के
हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने और इस हमले की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए समय बद्ध न्यायिक जांच की मांग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें