अकाली दल टकसाली बनेगा महागठबंधन का हिस्सा : खैहरा
अमृतसर पंजाब में तीसरे राजनीतिक विकल्प के लिए महागठबंधन के लिए तैयारियां जोरो पर शुरू हो गई है। इस के चलते बुधवार को दोबारा पंजाबी एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल ¨सह खैहरा ने अकाली दल टकसाली के नेताओं के साथ पार्टी के अध्यक्ष रंजीत ¨सह ब्रह्मपुरा के साथ बैठक की है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
पंजाब में तीसरे राजनीतिक विकल्प के लिए महागठबंधन के लिए तैयारियां जोरो पर शुरू हो गई है। इस के चलते बुधवार को दोबारा पंजाबी एकता पार्टी के अध्यक्ष सुखपाल ¨सह खैहरा ने अकाली दल टकसाली के नेताओं के साथ पार्टी के अध्यक्ष रंजीत ¨सह ब्रह्मपुरा के साथ बैठक की है। इस बैठक में अकाली दल टकसाली के कई नेता शामिल हुए है। फैसला लिया गया कि अकाली दल टकसाली सुखपाल खैहरा की पंजाबी एकता पार्टी के साथ मिल कर चलेगा। अगर अकाली दल टकसाली और पंजाबी एकता पार्टी की ओर से बनाए जाने वाले महागठबंधन में आम आदमी पार्टी शामिल होना चाहती है तो आम आदमी पार्टी को वायदा करना पडे़गा कि आम आदमी पार्टी देश में कही भी कांग्रेस पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी। तभी आम आदमी पार्टी को महागठबंधन में शामिल किया जाएगा।
अकाली दल टकसाली और पंजाबी एकता पार्टी की ओर से राज्य में सभी कांग्रेस व अकाली-भाजपा गठजोड़ विरोधी पार्टियों को इकट्ठा करके चुनावी मैदान में आने की रणनीति बनाई जा रही है। इस महागठजोड़ में अकाली दल टकसाली के शामिल होने से पहले अपना पंजाब पार्टी के सुच्चा ¨सह छोटेपुर, पंजाब मंच के धर्मवीर गांधी, लोक इंसाफ पार्टी के बैंस बंधुओं, बहुजन समाज पार्टी आदि ने अभी तक सहमति प्रगट की है। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने भी अकाली दल टकसाली नेताओं के साथ गठजोड़ करने के लिए बैठक की थी।
बुधवार हो देर रात्रि तक चली बैठक के संबंध में अकाली दल टकसाली के महासचिव सेवा ¨सह सेखवा ने बताया कि उनकी पार्टी का गठबंधन में हिस्सा लेना अभी तक लगभग तय है। इस गठबंधन को और मजबूत बनाने के लिए खैहरा के साथ बैठक हुई है। अगले सप्ताह दोबारा खैहरा और अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक होगी। इस दौरान लोक सभा सीटों के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जल्दी ही अन्य पार्टियों को गठबंधन में शामिल किया जाएगा। अगर आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ देश में कही भी गठजोड़ नहीं करती को उसे महागठबंधन में शामिल किया जा सकता है। एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कुलबीर ¨सह जीरा की ओर से पुलिस खिलाफ उठाई आवाज को सही बताया कहा कि कैप्टन अम¨रदर ¨सह चाहिए था कि पुलिस अधिकारियों को निलंबित करके जांच करवाएं।