Move to Jagran APP

सुरेश शर्मा की हालत गंभीर, छेहरटा बाजार बं रख लोगों ने दिया पुलिस के खिलाफ धरना

अमृतसर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला प्रधान और विधायक सुखपाल ¨सह खैहरा गुट को मजबूत करने वाले सुरेश शर्मा की हालत बिगड़नी शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 12:17 AM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 12:17 AM (IST)
सुरेश शर्मा की हालत गंभीर, छेहरटा बाजार बं रख लोगों ने दिया पुलिस के खिलाफ धरना
सुरेश शर्मा की हालत गंभीर, छेहरटा बाजार बं रख लोगों ने दिया पुलिस के खिलाफ धरना

जागरण संवाददाता, छेहरटा, अमृतसर

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला प्रधान और विधायक सुखपाल ¨सह खैहरा गुट को मजबूत करने वाले सुरेश शर्मा की हालत बिगड़नी शुरू हो गई है। हालांकि बीती रात उनकी टांग से गोलियां निकालने के बाद डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई थी। बता दें, आरटीआइ एक्टिविस्ट सुरेश शर्मा शूगर रोग से ग्रस्त हैं। डाक्टरों से उनका शूगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं हो पा रहा।

उधर, बुधवार की सुबह उक्त गोलीकांड और पुलिस प्रशासन के विरोध में छेहरटा बाजार के दुकानदारों ने अपने कारोबार बंद कर छेहरटा चौक में धरना दिया। लोगों का आरोप है कि छेहरटा में गुंडागर्दी का आलम लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस अपराध रोकने में पूरी रह से विफल साबित हो चुकी है। लोगों ने बताया कि दिन-दहाड़े भरे बाजार में आप के पूर्व नेता सुरेश शर्मा को गोलियां मार दी जाती हैं। लेकिन पुलिस को कानों कान पता तक नहीं चलता। लोगों के प्रदर्शन के बारे में पता चलते ही पुलिस कमिश्नर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव, एडीसीपी लखबीर ¨सह और एसीपी विशालजीत ¨सह छेहरटा बाजार में पहुंच गए।

एडीसीपी लखबीर ¨सह और एसीपी विशालजीत ¨सह ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर आरोपितों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और दावों के बाद दुकानदारों ने छेहरटा चौक से धरना हटा लिया। धरने की अगुवाई कर रहे कामरेड कंवलजीत ¨सह और अजीत ¨सह नामधारी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर सप्ताह के भीतर आरोपित नहीं पकड़े गए तो वह फिर से छेहरटा बाजार को जाम कर देंगे। इस मौके पर घायल सुरेश शर्मा के भाई सतीश कुमार बिट्टू, जो¨गदर ¨सह, अशोक कुमार, अविनाश शैला, सतीश बल्लू, मंजीत ¨सह, कुलवंत ¨सह, जसमीत ¨सह, जगदर्शन ¨सह खालसा, अवतार ¨सह, कुलदीप ¨सह गिल, हरीश कुमार धवन, राजन, अवतार ¨सह, हरभजन ¨सह, न¨रदर ¨सह, राजवंत ¨सह, शिव शंकर इत्यादि मौजूद थे। सप्ताह में हो जाएगा मामला साफ : सीपी

पुलिस कमिश्नर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि एक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिलें हैं। हमलावरों की शिनाख्त करवाई जा रही है। एक सप्ताह के भीतर सारी कहानी साफ कर दी जाएगी और आरोपितों को धरपकड़ की जा रही है। फिलहाल छेहरटा थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.