अमनदीप सिंह छीना बने आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष
। अनाज मंडी भगतांवाला में गल्ला आढ़ती एसोसिएशन के हुए प्रधानगी पद के चुनाव में सोहल ग्रुप के उम्मीदवार अमनदीप सिंह छीना ने प्रतिद्वंद्वी नरिदर बहल से 117 वोट अधिक हासिल करके बड़ी जीत दर्ज की है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
अनाज मंडी भगतांवाला में गल्ला आढ़ती एसोसिएशन के हुए प्रधानगी पद के चुनाव में सोहल ग्रुप के उम्मीदवार अमनदीप सिंह छीना ने प्रतिद्वंद्वी नरिदर बहल से 117 वोट अधिक हासिल करके बड़ी जीत दर्ज की है।
आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भगतांवाला अनाज मंडी में मुकम्मल सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक हुए मतदान के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। हालांकि नरिदर बहल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार है और सत्ता का दबाव बना कर वोटिग करवाई गई है।
उल्लेखनीय है कि दो साल के बाद होने वाले चुनाव से पहले प्रधान रहे सुखदेव सिंह सोहल को कुछ कानूनी कारणों की वजह से अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था। एसोसिएशन ने उनकी जगह सर्वसम्मति से अमनदीप सिंह छीना को कार्यकारी अध्यक्ष चुना था। अब समय पूरा होने के बाद बुधवार को मतदान से हुए चुनाव में आढ़तियों के कुल 744 वोट में से 743 पोल हुए। इसमें 313 वोट नरिदर बहल ने हासिल किए। जबकि अमनदीप सिंह छीना को 430 वोट पड़े और उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। मतदान पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए आपसी सहमति से चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में दोनों ही गुटों की तरफ से चार लोगों जिसमें जरनैल सिंह बाठ, बलविदर सिंह गिल, वरिदर सिंह बिदा तथा अवतार सिंह मटिया के तैनात किया गया था।
बिना भेदभाव करवाएंगे अनाज मंडी का विकास: छीना
एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमनदीप सिंह छीना ने सभी आढ़तियों को आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव मंडी का विकास करवाएंगे। आढ़तियों की समस्याएं पहल के आधार पर हल की जाएंगी।
उधर, छीना गुट से संबंधित मंडी के मजदूर यूनियन नेता राकेश तुली ने कहा कि छीना की अगुआई में मंडी का विकास हो रहा है और आगे भी यह इसी तरह जारी रहेगा। चुनाव में जीत विकास कार्यो के आधार पर मिली है। दूसरी ओर विरोधी नरिदर बहल ने कहा कि अमनदीप सिंह छीना की जीत में सत्ता का हाथ रहा है। कांग्रेसियों ने आढ़तियों पर छीना के हक में वोटिग करने के लिए दबाव बनाया था।