Move to Jagran APP

बिना मंजूरी किसानों ने जंडियाला गुरु में की रैली, कोविड नियमों का भी पालन नहीं

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से जंडियाला गुरु में 26 जनवरी को विशाल फतेह दिवस रैली की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:00 AM (IST)
बिना मंजूरी किसानों ने जंडियाला गुरु में की रैली, कोविड नियमों का भी पालन नहीं
बिना मंजूरी किसानों ने जंडियाला गुरु में की रैली, कोविड नियमों का भी पालन नहीं

जागरण संवाददाता, अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से जंडियाला गुरु में 26 जनवरी को विशाल फतेह दिवस रैली की गई। इसमें हजारों की संख्या में किसान परिवारों के साथ शामिल हुए। इस रैली के लिए किसानों की ओर से न तो कोई स्वीकृति सरकार व प्रशासन से ली गई और न ही सरकार की ओर से तय किए गए कोविड नियमों का पालन किया गया। यहां तक कि इस रैली में न तो शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया और न ही मास्क का उपयोग किया गया।

loksabha election banner

जंडियाला के डीएसपी सुखविदर सिंह ने कहा कि रैली की कोई परमिशन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने नहीं ली है। अमृतसर के एसडीएम-1 कार्यालय से संपर्क किया तो वहां तैनात कर्मचारियों ने कहा कि उनके कार्यालय से किसी ने कोई मंजूरी नहीं ली। रैली में चुनाव आयोग की सीसीटीवी युक्त सर्विलांस वैन भी मौजूद थी, जिसने रैली की सारी कवरेज रिकार्ड की है।

रैली में संगठन के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, महासचिव सरवन सिंह पंधेर और सीनियर उप प्रधान सविदर सिंह चुताला ने संबोधित करते हुए एलान किया कि देश के निजीकरण, उदारीकरण की कारपोरेट पक्ष वाली सम्राज्य नीतियों को लागू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। केंद्र सरकार की जन व किसानी विरोधी नीतियों को लेकर जड़ से उखाड़ कर कुदरत और लोक पक्ष वाला राज्य लाकर, किसानों, मजदूरों और अन्य दबे कुचले लोगों के पक्ष वाली योजनाएं लागू की जाएंगी। किसान नेता जसबीर सिंह पिद्दी, सुखविदर सिंह सभरा, गुरबचन सिंह चब्बा और हरप्रीत सिंह सिधवां ने घोषणा की 29 जनवरी को केंद्र सरकार की ओर से संघर्ष करने वाले किसानों के ऊपर पुलिस की मदद से करवाए गए हमलों के खिलाफ राज्य भर में पुतले फूंक कर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.