गूगल पे-अकाउंट से निकले 96 हजार
सी डिवीजन थाने की पुलिस ने भूपिंदर सिंह के गूगल पे-अकाउंट से 96 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के आरोप में अज्ञात हैकरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 06:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : सी डिवीजन थाने की पुलिस ने भूपिंदर सिंह के गूगल पे-अकाउंट से 96 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के आरोप में अज्ञात हैकरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की साइबर शाखा की सहायता ली जा रही है। जल्दी आरोपितों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भूपिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह घर बैठे हुए थे। उनके मोबाइल पर अलग-अलग चार संदेश मिले और उन्हें पता चला कि अज्ञात ने उनके गूगल पे-अकाउंट से कुल 96 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें