69 पौधे लगा मनाया पीएम का 69वां जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मकबूल रोड में पौधारोपण किया गया।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत हरियावल पंजाब के कनवीनर अनुज भंडारी के नेतृत्व में मकबूल रोड में पौधारोपण किया गया। यहां सेवा सप्ताह के संयोजक डॉ. राम चावला विशेष रुप से उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 69 वर्ष के हो गए हैं, इसलिए भाजपा ने उनकी आयु के बराबर 69 पौधे लगाए हैं। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उपस्थित सभी लोगों व आम जनता को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने व उनकी संभाल करने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि अगर पौधे होंगे तो हमारा आने वाला कल सुरक्षित होगा। पेड़-पौधे हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। यहां जिला महामंत्री अनुज सिक्का, सुधीर श्रीधर, जोगिन्दर वाही, अजय अरोड़ा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा अलका शर्मा, नीरू कौड़ा, मंडल प्रधान कपिल शर्मा, रामपाल मेहरा, नवदीप हांडा, सुमित सेठ, रोहित अरोड़ा, अमन शर्मा, आशीष मेहता, हिमांशु शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।