कोरोना से एक की मौत, 33 पाजिटिव
कोरोना वायरस कमजोर पड़ने लगा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 12:07 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर: कोरोना वायरस कमजोर पड़ने लगा है। शनिवार को जिले में 33 नए पाजिटिव रिपोर्ट हुए हैं, जबकि एक शख्स की मृत्यु हुई। 65 वर्षीय यह शख्स गांव धरदयो के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमण के साथ वह दिल के रोग से भी पीड़ित थे। वहीं 33 पाजिटिव मरीजों में 21 कम्युनिटी से मिले हैं, जबकि 12 कांटेक्ट से हैं। जिले में कुल 11,399 मामलों में एक्टिव केस सिर्फ 420 ही बचे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें